लव मैरिज के पांच साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दस दिन बाद पुलिस ने कब्र खोद कर शव बरामद


Bilaspur News:– प्रेम विवाह के पांच साल बाद बुंदेला निवासी जया सांडे (23) की घर में काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने परिजनों की मौजूदगी में उसे कफन में लपेटकर दफन कर दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दफनाने के दस दिन बाद एसडीएम से अनुमति लेकर राजस्व अधिकारियों की निगरानी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

Bilaspur: प्रेम विवाह के पांच साल बाद विवाहिता जया सांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया। पति ने मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी और उनकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दस दिन बाद कब्र खोदकर शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रविवार को सिम्स में किया जाएगा।

चकरभाठा थाना क्षेत्र की जया सांडे की शादी पांच साल पहले अर्जुन सांडे से हुई थी। 27 नवंबर को वह घर के काम के दौरान अचानक बीमार हो गई। ससुराल वालों ने इसके बाद मायके पक्ष को सूचना दी। कुछ देर में जया की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का संदेह जताया और थाने में शिकायत की।

परिवार के आवेदन पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति लेकर, राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.