Transferछत्तीसगढ़

Janjgir News:—खेलते-खेलते मासूम बहनों की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत

Janjgir news:—जांजगीर जिले में दो छोटी बहनों की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की उम्र 4 और 6 साल थी।

Janjgir जांजगीर। ग्राम कनाई, कोतवाली थाना क्षेत्र में आज शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर की बाड़ी में खेल रही चचेरी बहनें अचानक बाड़ी में बने कुएं में गिर गईं। परिवार के लोग जब उन्हें काफी देर तक नहीं देख पाए तो हड़बड़ी में उन्हें खोजने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तलाशी के दौरान ग्रामीणों ने देखा कि बच्चियों की लाश कुएं में तैर रही थी। तुरंत कुएं में उतरकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

जानकारी के अनुसार बच्चियों के नाम हैं—अस्मिता दरवेश, 6 वर्ष, पिता छात्रप्रकाश और प्रिंशी दरवेश, 4 वर्ष, पिता चंद्रप्रकाश दरवेश। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं।

हादसे के बाद परिवार पर मातम का साया छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। लोग हादसे की दर्दनाक तस्वीर देखकर हतप्रभ हैं।

बच्चियों की अचानक मौत ने पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल बना दिया है। ग्रामीण और स्थानीय लोग घटना की व्यथा को देखकर बच्चों के प्रति सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button