IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशनियुक्तिरायपुर🏙️ राज्य व शहर

CG : विवेक शर्मा नए महाधिवक्ता नियुक्त, प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा मंजूर, देखें आदेश

CG Advocate general Appoint: विधि और विधायी विभाग ने अधिसूचना जारी कर अतिरिक्त एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ का नई महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले पूर्व महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत का इस्तीफा स्वीकार किया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

CG Advocate general Appoint: रायपुर। बिलासपुर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाई कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखने के उद्देश्य से विधि और विधायी विभाग ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को महाधिवक्ता पद पर नियुक्त करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी विभाग सुषमा सावंत द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने विवेक शर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता, बिलासपुर को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पूर्व महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत के इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद की गई है। महाधिवक्ता राज्य सरकार की ओर से हाई कोर्ट में मामलों में सरकार का पक्ष प्रस्तुत करते हैं। वर्तमान में महाधिवक्ता कार्यालय में छह अतिरिक्त महाधिवक्ता, सात डिप्टी महाधिवक्ता, 12 गवर्नमेंट एडवोकेट, 11 डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट और लगभग 100 पैनल वकील कार्यरत हैं।

  पुलिस कमिश्नरेट से पहले बड़ा प्रशासनिक मंथन, कई जिलों के SSP– पुलिस कप्तान बदलने के संकेत…

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button