Janjgir news:– रेत माफिया पर प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, हसदेव नदी में ट्रैक्टर छोड़ भागे माफिया


Janjgir news:–
हसदेव नदी किनारे चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। शनिवार की सुबह खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पीथमपुर रेत घाट में दबिश दी। अचानक पहुंची टीम को देखकर मौके पर मौजूद वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। कई ट्रैक्टर चालक अपने वाहन वहीं नदी में छोड़कर भाग निकले, जबकि कुछ लोग ट्रॉली और इंजन वहीं छोड़कर फरार हो गए।

जांजगीर। हसदेव नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज विभाग और राजस्व अमला संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचा। नदी का जलस्तर घटते ही रेत माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए थे और बिना रॉयल्टी चुकाए रेत निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया था।

स्थानीय ग्रामीणों से शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई की तैयारी की। खनिज अधिकारी अनिल साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने पीथमपुर घाट में छापा मारा। टीम को देखते ही कई वाहन चालक नदी के बीच से ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। विभाग ने मौके से 10 ट्रैक्टर, ट्रॉली और इंजन जब्त किए हैं, जिन्हें तहसील परिसर में रखा गया है।

विभाग ने पकड़े गए चालकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में अवैध उत्खनन पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

जानकारी यह भी सामने आई है कि कुछ ग्राम पंचायतें रेत माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध उत्खनन को बढ़ावा दे रही हैं। वहीं कई स्थानीय ट्रैक्टर चालक भीचिल्हर खननके जरिए रेत निकालने में जुटे रहते हैं। विभाग ने ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.