Bilaspur Golikand:– ऑफिस में गूंजे फायरिंग के धमाके, दो युवक हुए घायल, नकाबपोश हमलावर बाइक से आए और फरार हुए

Bilaspur Golikand:–बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के ऑफिस पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने अचानक दनादन फायरिंग कर दी। यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। गोलीकांड के दौरान दो लोगों को गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर के मस्तूरी इलाके में आज शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ऑफिस के बाहर बैठे लोगों पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना नंबर की बाइक में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur मस्तूरी थाना क्षेत्र में यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। मुख्य मार्ग पर नहर किनारे स्थित तिवारी होटल के सामने ठाकुर ब्रदर्स का ऑफिस है, जिसका संचालन टुकेश सिंह और तमेंश सिंह करते हैं। उसी ऑफिस के बाहर कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे थे, तभी तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बिना कुछ बोले उन्होंने ऑफिस के सामने बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

  भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार पर जोर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक बिना नंबर की बाइक में सवार थे। बाइक चलाने वाला एक युवक था, जबकि पीछे बैठे दो नकाबपोशों ने गोलीबारी की। बताया गया है कि आरोपी मुलमुला की दिशा से आए थे और गोली चलाने के बाद बिलासपुर की ओर भाग निकले।

फायरिंग में चंद्रकांत सिंह और राजू सिंह को गोली लगी। चंद्रकांत सिंह के हाथ में गोली लगी है, जबकि राजू सिंह के जांघ में गोली घुसी है। गोलियों की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर खून फैल गया और जमीन पर गोलियों के खोखे भी मिले हैं।

घटना के बाद घायलों को तुरंत बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अस्पताल पहुंचे, वहीं एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा को मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में टीमों को भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। घटनास्थल से बरामद खोखों और आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की खोज बिन में जुटी है।

Live Cricket Info