नशा से होने वाले नुकसान के बारे में दी गई जानकारी
जागरूकता अभियान में दी गई यातायात/सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी

बिलासपुर। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम निजात अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम कडरी के ग्रामीणों को एकत्रित कर समक्ष अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, एवं थाना रतनपुर पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम कडरी के लोगों को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर, नशा न करने की सलाह दिया गया। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को यातायात संबंधी जानकारी देकर लोगो से यातायात नियमों का पालन करने के लिये आग्रह किया गया और साथ ही साइबर फ्रॉड महिला संबंधी अपराधों के बारे में परिचर्चा कर सामाज में होने वाले महिलाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण लाने के लिये महिला सशक्तिकरण हेतू ग्रामीणों को सुझाव दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी कोटा, थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, थाना रतनपुर पुलिस स्टाफ व ग्राम कडरी सरपंच राजेन्द्र मिथुन वर्मा,


Live Cricket Info


Leave a Reply