CG News:– पाकिस्तान और चीन से दो–दो बार टक्कर लेने वाले सेना के जवान का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

CG News:– पाकिस्तान और चीन से दोदो बार टक्कर लेने वाले सेना के जवान का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

CG News:–
पाकिस्तान और चीन के साथ हुए युद्धों में बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय सेना के जांबाज जवान ने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। मंगलवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर इस वीर सपूत को सलामी दी।

जांजगीर। जिले के पामगढ़ निवासी खोलबहरा यादव भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त सैनिक थे, जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा देश की सेवा में बिताया। उन्होंने 1962 के चीन युद्ध, 1965 के पाकिस्तान युद्ध और 1971 के बांग्लादेश युद्ध में साहसिक भूमिका निभाई थी। युद्ध के दौरान उन्होंने अपनी वीरता से दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने एक्स सर्विसमैन कोटे से राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की और वर्षों तक समाज की सेवा करते रहे।

जानकारी के अनुसार, यादव पिछले नौ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लगातार इलाज के बाद भी सोमवार, 27 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पामगढ़ सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। क्षेत्र के हजारों ग्रामीण और शहरवासी अपने प्रिय सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव भावनाओं से भर गया था। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इसके साथ ही उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे झंडे में लपेटकर अंतिम सम्मान दिया गया। इस अवसर पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, सेना के सीओ, थाना प्रभारी, भूतपूर्व सैनिक, तथा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अंतिम यात्रा के दौरान गमगीन माहौल मेंभारत माता की जयऔरवंदे मातरमके नारे गूंजते रहे। उनके परिजनों के साथसाथ गांव के सैकड़ों लोग भी भावुक हो उठे।

जांजगीर एसपी विजय कुमार पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा
देश के वीर जवान श्री खोलबहरा यादव ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का परिचय दिया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

वहीं कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा
भारत माता के इस सपूत ने तीनतीन युद्धों में भाग लेकर देश की सेवा की। उनका निधन हमारे जिले और देश दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला प्रशासन उन्हें नमन करता है।

पामगढ़ के वीर सपूत खोलबहरा यादव ने भले ही जीवन की अंतिम जंग हार दी, लेकिन उनका पराक्रम, समर्पण और देशप्रेम सदैव लोगों के दिलों में अमर रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.