🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

 जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ – दिनांक 08.10.2025

शिवरीनारायण में भीषण आग, बॉम्बे मार्केट की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेला जलकर खाक

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत बीती रात बॉम्बे मार्केट में भीषण आगजनी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, यह आग 07 अक्टूबर की रात लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आगजनी में निम्न दुकानों को भारी नुकसान हुआ है—

1. चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स – प्रो. खगेंद्र केसरवानी

2. कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल – प्रो. भागवत प्रसाद थावाइत

3. बॉम्बे सू हाउस – प्रो. राजदीप थावाइत

4. लालू पान ठेला एवं साइकिल ठेला – संतोष यादव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले आग बॉम्बे सू हाउस में लगी, जो कुछ ही समय में आसपास की दुकानों में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे मार्केट क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग पर काबू पाने के लिए थाना शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य किया।

  11 जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 23 वाहन, 11 मोबाइल समेत नगदी बरामद 

फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन संपत्ति का नुकसान लाखों में आंका जा रहा है।

पुलिस द्वारा आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button