🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे मुलमुला, स्व. प्रताप बर्मन को दी श्रद्धांजलि

जांजगीर/बिलासपुर/रायपुर, 3 सितम्बर 2025
ग्राम मुलमुला के स्वर्गीय प्रताप बर्मन के मिट्टी कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट की।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

परिजनों को मिला आर्थिक सहयोग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों का उल्लेख करते हुए परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार एवं रेलवे विभाग की ओर से ₹26.50 लाख मुआवजा, मृतक की पत्नी को आउटसोर्स विभाग में नौकरी तथा बच्चे की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मंत्री की ओर से अतिरिक्त सहायता

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने व्यक्तिगत स्तर पर भी आगे बढ़कर शोकाकुल परिवार को ₹1 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हर नागरिक का दुःख हमारा दुःख

मंत्री ने कहा – “प्रदेश का हर नागरिक हमारे परिवार का हिस्सा है। किसी भी परिवार पर आई विपत्ति हम सभी की पीड़ा है। सरकार इस कठिन समय में आपके साथ खड़ी है।

हादसे की पृष्ठभूमि

  BREAKING NEWS:भिलाई नगर निगम के पीछे मिली युवक की लाश,सब्जी मंडी में करता था हमाली का काम, जांच में पहुंची फोरेंसिक टीम

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सफाई के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से प्रताप बर्मन की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

स्व. प्रताप बर्मन के अंतिम संस्कार और मिट्टी कार्यक्रम में मंत्री के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग और ग्रामीणजन शामिल हुए। अंत में मंत्री ने परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button