✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग:आधी रात का ऑपरेशन… कलेक्टर–एसपी सड़क पर, मवेशियों को पहनाए रेडियम कॉलर – हादसों पर अब ब्रेक!

जांजगीर–चांपा। जिले में मवेशियों से हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं और मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार देर रात कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय पूरे अमले के साथ सड़कों पर निकले। रातभर चले इस ऑपरेशन में मुख्य मार्गों और हाइवे किनारे घूम रहे मवेशियों को न सिर्फ सड़क से हटाया गया, बल्कि उनके गले में रेडियम कॉलर पहनाए गए, ताकि अंधेरे में भी वाहन चालक उन्हें दूर से देख सकें।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

अभियान के दौरान अधिकारियों ने खुद सड़कों पर गश्त की और मौके पर ही नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि यह काम जिलेभर में जारी रहे। एसपी पांडेय ने कहा कि हाल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग मारे गए, जिन्हें अब ऐसे हादसों से बचाया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button