🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– सावन का अंतिम सोमवार: बूढ़ा महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया प्रसाद वितरण

रतनपुर/बिलासपुर। श्रावण मास का अंतिम सोमवार शिवभक्तों के लिए आस्था और भक्ति का उत्सव बन गया। रतनपुर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर में आज तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के बीच हजारों कांवड़िए पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और सुख-शांति, समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पूरी तरह शिवमय हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी बूढ़ा महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। विधायक ने कहा कि “श्रावण सोमवार का यह पावन दिन सभी के जीवन में सुख, शांति और उन्नति लाए, यही बाबा से प्रार्थना है।”

मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे दिन दर्शन और पूजा में शामिल होते रहे।

वहीं प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की थीं, जिससे भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी न हो।

  CG Administration News:– छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button