🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSअच्छी ख़बरदेश - विदेशराज्य एवं शहर

आज लौट रही हैं रतनपुर की शान कैप्टन प्राची शर्मा, महामाया चौक पर होगा भव्य नागरिक स्वागत

रतनपुर आज उस बेटी का स्वागत करने जा रहा है, जिसने भारतीय सेना में अपने साहस और समर्पण से पूरे नगर का मान बढ़ाया है। कैप्टन प्राची शर्मा, जो इन दिनों जम्मू में देश सेवा में तैनात हैं, ‘ऑपरेशन सिन्दूरके बाद पहली बार अपने गृहनगर लौट रही हैं।

रतनपुर | 16 जुलाई 2025
रतनपुर आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। जम्मू में देश सेवा कर रहीं वीरांगना कैप्टन प्राची शर्मा आज पहली बार ऑपरेशन सिन्दूर के बाद अपने गृहनगर लौट रही हैं। उनके स्वागत के लिए नगरवासियों में विशेष उत्साह है। दोपहर 12:00 बजे महामाया चौक पर आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में नगर की यह लाडली बेटी ससम्मान स्वागत प्राप्त करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देश की रक्षा में समर्पित बेटी

कैप्टन प्राची शर्मा ने सेना में रहते हुए कठिन सैन्य प्रशिक्षण और संवेदनशील अभियानों में हिस्सा लिया है। हाल ही में उन्होंने जम्मूकश्मीर में चलाए गएऑपरेशन सिन्दूरमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो भारतीय सेना की एक गोपनीय सफल सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है। उनके साहस और समर्पण ने केवल भारतीय सेना को गौरवान्वित किया है, बल्कि उनके गृहनगर रतनपुर को भी राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाई है।

  Gariyaband News:– दो सांडों के बीच लड़ाई की चपेट में आई महिला की हुई मौत, हारने वाले सांड ने भागते हुए लिया चपेट में, देखें वीडियो

नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में होगा कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप स्वयं इस स्वागत समारोह की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि

“रतनपुर की बेटी ने जो गौरव हासिल किया है, वह हर नगरवासी के लिए प्रेरणा है। हमें गर्व है कि हमारी धरती ने एक ऐसी वीरांगना को जन्म दिया, जो राष्ट्रसेवा में समर्पित है। आज पूरा नगर मिलकर उनका स्वागत करेगा।”

स्वागत की भव्य तैयारियां

महामाया चौक को तिरंगों और पुष्पमालाओं से सजाया गया है। स्थानीय महिला समूह, युवा संगठन, स्कूली बच्चे और समाजसेवी संस्थाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। नगर की सड़कों पर देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। नगरवासी हाथों में तिरंगा लेकर स्वागत के लिए तैयार हैं।

जन अपील

लव कुश कश्यप ने नगरवासियों से अपील की है

यह अवसर सिर्फ स्वागत का नहीं, बल्कि देश की बहादुर बेटियों को सम्मान देने का है। सभी नगरवासी, विशेषकर युवा वर्ग, इस आयोजन में सम्मिलित होकर प्रेरणा लें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button