🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferबड़ी ख़बर🌍 विश्व समाचार

27 साल की नौकरी, 300 करोड़ की दौलत: ACB के छापे में DSP की अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा

16 ठिकानों पर कार्रवाई, नकदी-जेवरात के साथ मिली ‘सीक्रेट डायरी’; बेनामी निवेश और संपत्तियों का खुला राज
हैदराबाद। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उनके पास करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। डीएसपी की गिरफ्तारी सोमवार देर शाम हैदराबाद के इब्राहिमबाग स्थित उनके वेसेला मीडोज आवास से की गई।
16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
एसीबी ने तेलंगाना और कर्नाटक में डीएसपी से जुड़े 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को करीब 43.60 लाख रुपये नकद, 2 किलोग्राम सोने के आभूषण और 20 किलोग्राम चांदी बरामद हुई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।
सीक्रेट डायरी बनी सबसे बड़ा सबूत
जांच के दौरान एसीबी को डीएसपी की एक गुप्त निजी डायरी भी मिली, जिसने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मई 2026 में चारधाम यात्रा पर जाने से पहले डीएसपी ने इस डायरी को स्कैन कर अपने दोनों बेटों को व्हाट्सऐप पर भेजा था।
डायरी में कथित तौर पर बेनामी संपत्तियों, गुप्त निवेशों, देनदारियों और 15 से अधिक कथित बेनामीदारों के नाम दर्ज थे। इसी जानकारी के आधार पर एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया और कथित अवैध संपत्तियों का खुलासा किया।
जांच का दायरा बढ़ा
एसीबी अब डायरी में दर्ज सभी नामों, निवेशों और संपत्तियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मामले में अभी और बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि कथित बेनामी संपत्तियां किन लोगों के नाम पर खरीदी गईं और उनमें किसका कितना निवेश है।
फिलहाल डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी से पूछताछ जारी है। एसीबी मामले में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button