छत्तीसगढ़

 हकीम मोहम्मद के प्रयासों से वार्ड 12 और 13 में होगा विकास कार्य 1 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

हकीम मोहम्मद की पहल से का कायाकल्प, करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ सीसी रोड, नालियों और सौंदर्यीकरण के कार्यों का होगा शुभारंभ

 

 

 

रतनपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 12 और 13 में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होगा विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया गया भूमि पूजन । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। विशेष रूप से, पार्षद हकीम मोहम्मद के प्रयासों से यह विकास कार्य संभव हो पाया है।

 

 

इन विकास कार्यों में बाबूघट से मौली चौक तक और इदरीश बेग के घर से जहूर बेग के घर तक सीसी रोड का निर्माण,एवं भारत पाटले के घर से चौहान पारा तक उर्दू स्कूल तक, मानिक कश्यप के घर से शिव कुमार धीवर तक और मौली चौक से बेद तालाब तक नाली का निर्माण, हाटरी चौक मंच का सौंदर्यीकरण और मौली चौक से बेद तालाब तक सीसी रोड और नाली का निर्माण शामिल है।

वही पार्षद हकीम मोहम्मद ने

कहा वार्ड 12 और 13 में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया

 

बात दे कि , वार्ड पार्षद हकीम मोहम्मद के अथक प्रयासों से इन विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से वार्ड के लोगों को काफी राहत मिलेगी। “मुझे खुशी है कि मेरे वार्ड के लोगों को ये विकास कार्य मिल रहे हैं। इन कार्यों से वार्ड की तस्वीर बदलेगी,” पार्षद हकीम मोहम्मद ने कहा।

  CG:– मिशनरी स्कूल की निंदनीय हरकत, राधे–राधे कहने पर नर्सरी की छात्रा के मुंह पर टेप चिपकाकर छड़ी से पीटा, महिला प्रिंसिपल गिरफ्तार

 

 

आगे उन्होंने कहा कि, “मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरे वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र का कायाकल्प होगा और लोगों का जीवन स्तर भी सुधरेगा।”

वही नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने कहा कि, “हमारे लिए यह प्राथमिकता है कि शहर के हर कोने का विकास हो। हकीम मोहम्मद जैसे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।”

यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद पति संतोष प्रजापति रविंद्र दुबे जीतू पतले , प्रमोद कश्यप , घासी राम कश्यप,,रामस्नेही कश्यप,भारत पाटले ,बजरंग जलकारे, दीपेश जलकारे ,एवं वार्ड के वरिष्ठ जन नागरिक मौजूद रहे

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button