IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

CG:– मिशनरी स्कूल की निंदनीय हरकत, राधे–राधे कहने पर नर्सरी की छात्रा के मुंह पर टेप चिपकाकर छड़ी से पीटा, महिला प्रिंसिपल गिरफ्तार

CG:–मिशनरी स्कूल की प्रिंसिपल ने नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की छात्रा को राधे राधे कहने पर मुंह में टेप चिपका कर छड़ी से जमकर पीटा। परिजनों की शिकायत पर महिला प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Durg दुर्ग। दुर्ग जिले में संचालित मिशनरी स्कूल का एक निंदनीय कृत्य सामने आया है। मासूम नर्सरी की छात्रा के द्वारा राधे–राधे कहना स्कूल की प्रिंसिपल को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया और छड़ी से बच्ची को बेरहमी से पीट दिया। साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ किए गए इस अमानवीय कृत्य के बाद नाराज लोगों ने परिजनों के साथ थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बागडुमर में मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हैं। यहां नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की छात्रा के कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्कूल में राधे–राधे बोल दिया। इससे नाराज होकर स्कूल की प्रिंसिपल ईला ईवन कौलदिन भड़क गईं। प्रिंसिपल ने छात्रा के मुंह में टेप चिपका कर छड़ी से बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना 30 जुलाई की है। छात्रा 30 जुलाई की सुबह साढ़े सात बजे स्कूल गई थी। उसी दिन उसे स्कूल में प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा।

  CG पुलिस की समीक्षा बैठक जारी: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर और दुर्ग रेंज को निर्देश दिए

छात्रा ने दोपहर साढ़े 12 बजे स्कूल से लौट के बाद घर पर बताइए की स्कूल में उसने राधे–राधे कहा था जिससे प्रिंसिपल मैडम नाराज हो गईं । पहले छात्रा के मुंह पर प्रिंसिपल ने टेप चिपका दिया फिर छड़ी से उसकी दोनों हथेलियों पर कई बार मारे। इस घटना की जानकारी गांव के लोगों और हिंदूवादी संगठनों को लगने पर मामले में तूल पकड़ लिया।

बच्ची के परिजनों ने गांव की सरपंच दामिनी साहू के साथ जाकर नंदिनी थाने में शिकायत की। घटना की जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। इससे सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान बताते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत की।

परिजनों की रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस ने धारा 115(2),299 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button