देश-दुनिया

सोने में मिलाया जा रहा चीन का ‘रेनियम पाउडर’, 24 कैरेट की शुद्धता में भी पास; हॉल​मार्किंग पर उठे सवाल

नई दिल्ली। भारत में सोने में मिलावट का एक नया स्कैम (घोटाला) सामने आया है। चीन से मंगाए जा रहे ‘रेनियम पाउडर’ को इस कीमती धातु में मिलाया जा रहा है। यह पाउडर सोने का वजन बढ़ा देता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सामान्य जांच मशीनें और हॉलमार्किंग सेंटर भी इसकी पहचान करने में विफल रहे हैं। यही नहीं, मिलावट के बावजूद कुछ मामलों में यह सोना 24 कैरेट की शुद्धता जांच में पास हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शेनझेन में स्थित एक एजेंट ने दावा किया कि उसकी कंपनी रेनियम पाउडर बनाती है और भारत के कई शहरों में इसके डीलर मौजूद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में मिलाया गया। इससे कुल वजन 8.83 ग्राम हो गया और परीक्षण के दौरान मिश्रण को 24 कैरेट सोने के रूप में पहचाना गया। ज्वेलर ने बाद में एक अन्य धातु जोड़कर 22 कैरेट का आभूषण तैयार किया। हालांकि आभूषण को हॉलमार्किंग केंद्र में 22 कैरेट सोने के रूप में प्रमाणित किया गया।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि इसकी वास्तविक सोने की मात्रा केवल 81.73% थी, जो लगभग 20 कैरेट शुद्धता के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिलावट वाला आभूषण कई ज्वेलरी शो रूम और परीक्षण सुविधाओं में परीक्षण पास कर गया।

  तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिरे ए राजा, विरोध के बाद वापस लिया बयान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button