देश-दुनिया

दुर्गा पूजा पास मामले में मासआर्ट के सचिव ध्रुवज्योति बोस गिरफ्तार, यूनेस्को के नाम पर प्रीव्यू शो पास बेचकर कमाए करोड़ों

कोलकाता। दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कोलकाता पुलिस की जांच तेज हो गई है। पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में एफआईआर में नामजद मासआर्ट के सचिव ध्रुवज्योति बोस उर्फ शुभो को भी गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार शाम करीब 7:15 बजे पुलिस ने उसे तिरहट्टी बाजार इलाके से पकड़ा। पुलिस अब उससे पूछताछ कर इस पूरे मामले में उसकी भूमिका और कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि, दुर्गा पूजा को यूनेस्को से मिली अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता के बाद शुरू हुए कथित पास बिक्री के कारोबार से मासआर्ट संस्था ने वर्ष 2022 से 2025 के बीच प्रीव्यू शो और विशेष प्रवेश पास बेचने की व्यवस्था की थी। आरोप है कि इसके जरिए लोगों से मोटी रकम वसूली गई। आरोप है कि कोलकाता के 24 चुनिंदा पूजा पंडालों में विशेष प्रवेश दिलाने के नाम पर आम लोगों को पास बेचे गए और यूनेस्को के नाम का इस्तेमाल किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button