✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

साइबर जागरूकता कैंपेनिंग शुरूः किसी से भी साझा ना करें यूपीआई पिन, पुलिस ने किया लोगों से संवाद

कोरबा 25 अगस्त। पुलिस ने आम लोगों से कहां है कि वह साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं से बचने के लिए अपने स्तर पर सतर्कता जरूर दिखाएं। उनकी यह सावधानी आसपास में एक्टिव फ्रॉड वर्ग को हतोत्साहित कर सकती है।

स्वाधीनता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर कोरबा जिले में साइबर जागरूकता कैंपेनिंग पुलिस के द्वारा शुरू की गई है। अधिकारी ने बताया कि 2 अक्टूबर तक इसे जारी रखना है। शायरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस थाना और चौकिया को इसके साथ कनेक्ट किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि हमारी टीम के द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ सामुदायिक भवन और अन्य स्थान पर पहुंचने के साथ लोगों से संवाद किया जा रहा है। इनमें विद्यार्थी से लेकर कामकाजी लोग मजदूर और ऐसे सभी लोग जो किसी न किसी रूप में मोबाइल फोन ऑपरेट करते हैं और बैंकिंग व्यवहार के मामले में डिजिटल प्रणाली को फॉलो करते हैं। इस तरह के कार्यक्रम के जरिए लोगों को संदेश दे रही है कि अनजान नंबरों से आने वाले फोन कॉल को महत्व न दे। अपने कार्यों के लिए मोबाइल पर आने वाले ओटीपी और यूपीआई पिन के साथ-साथ दूसरे डिटेल्स को किसी अनजान व्यक्ति से बिल्कुल साझा ना किया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात

मौजूदा दौर में साइबर फ्रॉड के जो मामले प्रकाश में आ रहे हैं, उसमें स्कैन करने वाले सिंडिकेट ने कुछ इसी तरह के फंक्शन को हाथ में लिया है। पिछले वर्षों में साइबर फ्रॉड के द्वारा जो तरीके अपनाए गए थे वह बदल दिए गए हैं और लगातार नए विषय के साथ लोगों से ठगी की जा रही है इसलिए सभी को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए भी लोगों को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है ताकि वे विषय को आसानी से समझ सके और इसके हिसाब से व्यवहार करें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button