शिक्षकों की पदोन्नति उपरांत पदस्थापना में शिक्षा विभाग के 11 अधिकारी हुए थे निलंबित, जिनमें चार हो गए हैं बहाल, मुख्यमंत्री ने सदन को दी जानकारी..

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CG Vidhansabha Winter Session 2024:– शिक्षकों की पदोन्नति उपरांत दिए गए पोस्टिंग को कैंसिल कर मनचाही जगह पर पदस्थापना देने में आर्थिक अनियमितता बरतने पर शिक्षा विभाग के कुल 11 अधिकारियों को निलंबित किया गया था। जिन में चार अधिकारियों की बहाली कर दी गई है। एक अधिकारी हेमंत उपाध्याय को यथावत अर्थात निलंबन से पहले वाली जगह संभागीय संयुक्त संचालक अंबिकापुर में पदस्थापना दी गई है। मुख्यमंत्री ने आज इसकी लिखित जानकारी सदन को दी।

 

रायपुर। पिछली सरकार में शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पोस्टिंग देने में हुए घोटाले में स्कूल शिक्षा विभाग के 11 अधिकारियों को निलंबित किया गया था। जिनमें से चार अधिकारियों की बहाली कर दी गई है। इनमें से एक अधिकारी को बहाली उपरांत वापस पुरानी पदस्थापना पर पोस्टिंग दी गई है। आज विधानसभा में विधायक गजेंद्र यादव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने लिखित जानकारी दी।

 

विधायक गजेंद्र यादव ने लिखित सवाल पूछा था कि माह जुलाई अगस्त 2023 में शिक्षा विभाग में पदोन्नति पश्चात पद स्थापना आदेश में शासन की नीति के विरुद्ध संशोधन किए जाने के आरोप में कितने अधिकारियों को निलंबित किया गया था उनका नाम पदनाम पद स्थापना स्थल सहित जानकारी दें? निलंबन पश्चात कितने अधिकारियों को बहाल किया जा चुका है तथा पदस्थापना कहां की गई है, बतावे? क्या आरोप पत्र जारी हुआ था? क्या विभागीय जांच पूर्ण हो चुकी है? क्या निलंबित अधिकारियों को बहाल करने के पश्चात विभागीय जांच पूर्ण हुए बिना उसी कार्यालय में पुनः पदस्थापना किए जाने का प्रावधान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1956 के तहत है? यदि नहीं है तो उसी कार्यालय में फिर से पदस्थापना दिए जाने का कारण बतावें ?

  ढाबा संचालक पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने सामान्य धाराओं में किया जुर्म दर्ज

 

मामले में मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि हेमंत उपाध्याय प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा, एसके प्रसाद प्रभारी संयुक्त संचालक बिलासपुर, गिरधर कुमार मरकाम प्रभारी संयुक्त संचालक दुर्ग, के कुमार संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर, सीएस ध्रुव जिला शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार–भाटापारा, आरके वर्मा प्राचार्य डाईट रायपुर, डीएस ध्रुव सहायक संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, शैल सिन्हा सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर, उषा किरण खलको सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, संजय पुरी गोस्वामी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा रायपुर, एसके गेंदले बीईओ सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा को निलंबित किया गया था।

 

जिनमें से हेमंत उपाध्याय को बहाल करने के पश्चात एससीईआरटी रायपुर में बहाली दी गई। हेमंत उपाध्याय ने स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने उनके निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया था। जिसके चलते शासन ने 13 नवंबर 2024 को हेमंत उपाध्याय का एससीईआरटी रायपुर में किए गए स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए वापस संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग में यथावत पदस्थ किया है।

 

एसके प्रसाद को लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ में बहाली पश्चात पदस्थ किया गया है। गिरधर कुमार मरकाम को बहाली कर लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया गया है। के कुमार को लोक शिक्षण संचालनालय में बहाली उपरांत पदस्थ किया गया है।

Live Cricket Info