
कोरबा, 1 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय, कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ अभियान से जुडकर बाइक यात्रा को सफल बनाएं तथा सेवा और जनसंपर्क के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं। श्री शर्मा ने मंडलवार तैयारियों को मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा बाइक यात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बाइक यात्रा की तैयारियों, बाइक सवारों की सूची एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Live Cricket Info