आयोजनकानूनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वसंगठनसमस्यासमीक्षासुरक्षा

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू

कोरबा 03 नवंबर 2026/ राज्योत्सव के भव्य आयोजन में जिला न्यायालय कोरबा के न्यायाधीशों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  कोरबा  श्रीमती नीता यादव की अगुवाई में सहभागिता करते हुए नागरिकों को कानूनी अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनो तक पहुंचाई गई।

           राज्योत्सव में लगाए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के स्टाल  के माध्यम से न्यायाधीशों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को न्याय सुलभ कराने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था उपलब्ध है। न्यायाधीशों ने लोक अदालत की उपयोगिता, विवादों के आपसी सहमति से त्वरित निराकरण तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी साझा की। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना,  न्याय तक उनकी पहुंच आसान बनाना तथा लोक अदालत के माध्यम से लंबित विवादों के सरल एवं शीघ्र निराकरण के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा। राज्योत्सव में विधिक जागरूकता की यह पहल न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर न्यायाधीशों ने  राज्योत्सव में लगे समस्त स्टालों का अवलोकन भी किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  जन्मदिन आने के दो रोज पहले चुपके से मौत आ गई, 38 साल की अल्पआयु एडिशनल एसपी की मौत से पुलिस महकमा सकते में

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button