अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

युवक को बंधक बनाकर मारपीट मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

कोरबा, 2 अक्टूबर। ठेकेदारी में काम दिलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को कथित रूप से जबरन वाहन में बैठाकर कंपनी कैंप ले जाने और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पुलिस के अनुसार रजगामार ओमपुर निवासी सचिन कुमार चौरसिया (36) तुमान क्षेत्र में निर्माण कार्य की देखरेख कर रहा था। 30 सितंबर की रात त्रिवेणी कंपनी के साइड इंचार्ज देव सहित कुछ लोग कथित रूप से उसके पास पहुंचे और ठेकेदारी के काम को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि इसके बाद सचिन को कैंपर वाहन से कंपनी कैंप ले जाकर बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने मामले में देवबंश सिंह, हिमांशु कुमार उर्फ त्रिभुवन, पुष्पेन्द्र श्रीवास, नवरतन और भाग्य प्रसाद चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  भक्ति और उत्साह: हरदीबाजार क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूरी की पवित्र चारधाम यात्रा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button