देश-दुनिया

मध्य प्रदेश: उज्जैन के होटल में बड़ा हादसा, वेस्टेज चैंबर में उतरे चार कर्मचारियों की मौत

उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा के वेस्टेज चैंबर में गिरने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कुछ अन्य कर्मचारी घायल भी हुए हैं। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। होटल के दायीं ओर स्थित वेस्टेज चैंबर में मिष्ठान्न, डेयरी उत्पाद आदि का अवशेष फेंका जाता है।

शनिवार रात करीब 10.30 बजे कुछ कर्मचारी सफाई करने चैंबर में उतरे थे, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। उन्हें बचाने के प्रयास में कुछ अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि मिठाई दुकानों की निर्माण इकाई से निकलने वाले कचरे, पानी, चाशनी, घी-तेल आदि के अवशेष को ठीक तरीके से ड्रेनेज तक पहुंचाता है। इसके जाम होने से समस्या खड़ी होती है। ऐसे में सफाई के लिए होटल के कर्मचारी चैंबर में उतरे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button