Big newsIAS/IPSहादसा

बालकनी की ग्रिल में फैला करंट, पिता-बेटे की दर्दनाक मौत; बचाने पहुंची पत्नी भी झुलसी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैलने से पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति और बेटे को बचाने पहुंची महिला भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू चौक की है।

बालकनी की ग्रिल छूते ही करंट से चिपके कारोबारी

जानकारी के अनुसार, कारोबारी राकेश गुप्ता (45), पिता पुरुषोत्तम लाल गुप्ता, शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह नींद से जागने के बाद घर की बालकनी में गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां लगी लोहे की ग्रिल को हाथ लगाया। ग्रिल में करंट प्रवाहित होने के कारण वे उसकी चपेट में आ गए और करंट से चिपक गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेटे को बचाने की कोशिश में मां भी आई करंट की चपेट में

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान राकेश गुप्ता के बेटे ओम गुप्ता भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में पिता और बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति और बेटे को बचाने पहुंचीं राकेश की पत्नी वर्षा गुप्ता भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गईं।

  CG News:– पुलिस निरीक्षक का निधन, पति भी विभाग में निरीक्षक पद पर पदस्थ,विभाग और परिवार में शोक

जिला अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज

घायल वर्षा गुप्ता को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। एक ही परिवार में हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हादसे में बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट कैसे फैला, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में विस्तृत जानकारी और जांच के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button