पुलिस लाइन कोरबा में विधि-विधान से संपन्न हुई शस्त्र पूजा, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने की आराधना

कोरबा। विजयादशमी के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन कोरबा में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का पूजन किया तथा सुख-समृद्धि, शांति और जनसेवा के संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की कामना की।
शस्त्र पूजा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है, जो शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म की रक्षा का प्रतीक मानी जाती है। पुलिस विभाग में इस परंपरा का विशेष महत्व है। शस्त्र पूजा के माध्यम से पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण करने और आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
पुलिस लाइन कोरबा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूजा-अर्चना के माध्यम से समाज में शांति, सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने की कामना की गई।

Live Cricket Info

