KORBA

वार्ड क्रमांक 62 सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को किया गया सम्मानित

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया नवरात्रि महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा। वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में सार्वजनिक दशहरा महोत्सव समिति के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महानवमी के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न हुआ। वहीं, शाम को आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में बच्चियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

माँ दुर्गा की आराधना और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा सर्वमंगला नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गरबा नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद श्री रामधार पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल के अध्यक्ष हीरू जायसवाल, महामंत्री मोहर गोस्वामी एवं मंत्री प्रवीण पटेल ने पुरस्कार वितरण कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

  छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय सरकार ने जारी की 'लाल बत्ती' की दूसरी सूची, 13 निगम-मंडलों में नियुक्तियां

कार्यक्रम में हंसराज साहू, प्रेम पटेल, उत्तम साहू, प्रशांत साहू, अनिल पटेल, किशन पटेल, हरनारायण पटेल, रामकुमार पटेल, बजरंग पटेल, लक्ष्मी पटेल, सुलभ पटेल, मोनू पटेल, गजेन्द्र पटेल एवं युगल पटेल सहित सार्वजनिक दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश

सर्वमंगला नगर में आयोजित यह गरबा महोत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बना। माँ दुर्गा की भक्ति, गरबा नृत्य की उमंग और पुरस्कार वितरण के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button