अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

देर रात बदमाशों ने राह चलते लोगों से की लूटपाट

कोरबा, 2 नवम्बर। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने राह चलते लोगों को निशाना बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। गंगा नगर बाजार के पास 7 से 8 लोगों ने बाइक सवारों को रोककर उनके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर दहशत फैलाई। इसके बाद आरोपी तीन मोबाइल फोन और नकदी से भरा पर्स लेकर मौके से फरार हो गए।

ग्राम मड़वाढोढ़ा निवासी गणेश पाल कंवर अपने पांच साथियों के साथ खोडरी से रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गंगा नगर बाजार के पास आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। देखते ही देखते बदमाशों ने हाथ-मुक्कों, बेल्ट और डंडों से सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने चाकू निकालकर उन्हें डराया-धमकाया। पीडित गणेश पाल कंवर के मुताबिक, हमलावर उनका वीवो वाई31 मोबाइल, ज्योतिश कुमार का ओप्पो ए5 मोबाइल और 500 रुपये रखे पर्स के अलावा सुरेंद्र पाल कंवर का वीवो वाई18 मोबाइल भी लूट ले गए। अचानक हुए हमले से पीडितों में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button