आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणा

दीपोत्सव को रंगोली में उतारा आर्यन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने

कोरबा, 7 नवंबर। ग्रामीण अंचल में आधुनिक संस्कार युक्त शिक्षा प्रदत्त करने को कृत संकल्पित आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व दीपावली पर विद्यालय कैंपस को शानदार रंगोली से सजाया।

इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री अजय कुमार दुबे ने सभी को बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा की। ज्ञातव्य हो कि सनातन संस्कृति के अनुरूप संचालित उपरोक्त विद्यालय में सभी त्योहारों को मनाया जाता है। साथ ही बच्चों को हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती गोदावरी देवांगन, श्रीमती रेवती यादव, झरोखा श्रीवास,कु संभवी जायसवाल, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button