देश-दुनिया

‘जब तक वो गैर-मुद्दों को हवा देते रहेंगे, पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, राहुल गांधी पर भाजपा का हमला

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को आईएनडीआईए की रैली के जवाब में देश के कई राज्यों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाले और रैलियां की। जिसमें पार्टी ने मुख्यमंत्रियों और अपने वरिष्ठ नेताओं को उतारा। शाम को पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आईएनडीआईए की रैली को अराजक और अनुशासनहीन तमाशा बताया। भाजपा ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव को लेकर की गई टिप्पणियों पर कहा कि कांग्रेस नेता ‘किसी मुगल सम्राट के बेटे’ की तरह बात कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि जब तक राहुल गैर-मुद्दों को हवा देते रहेंगे, प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे।

‘आपके अब्बूजान का हिंदुस्तान नहीं है’

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2024 के चुनाव को अवैध बताने पर कहा, ‘यह हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं है। यह हिंदुस्तानियों का है। यहां एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। यही बात आपको सबसे अधिक चुभती है कि कैसे आम लोग लोकतंत्र की सीढ़ियां चढ़कर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बन गए, जबकि वे वंशवादी जो इस देश को अपनी जागीर समझते थे, पीछे छूट गए।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  पाकिस्तान से आई खतरनाक ब्यूटी क्रीम: CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्ट, इस्तेमाल न करें

‘वह (राहुल) किसी भी तरकीब से प्रधानमंत्री नहीं बन सकते’

राहुल को 2024 के चुनाव संबंधी दावों के लिए ‘अवैध’ नेता प्रतिपक्ष बताते हुए पात्रा ने कहा कि अगर उन्हें लगता था कि चुनाव अवैध थे तो वह इसके विरुद्ध शिकायत दायर कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तब तक कहीं नहीं जाएंगे, जब तक कांग्रेस नेता अराजकता पैदा करने के प्रयास में गैर-मुद्दों को हवा देते रहेंगे। हम गर्व के साथ यह बात कह रहे हैं कि उन्हें (मोदी को) 130 करोड़ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।

पात्रा ने रामलीला मैदान में आइएनडीआइए के शक्ति प्रदर्शन को कमतर आंकते हुए कहा कि केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि रैली में 10 लाख लोग भाग लेंगे, लेकिन वहां केवल मुट्ठी भर लोग ही आए। रामलीला मैदान में दिखाई गई भीड़ ‘ट्रिक फोटोग्राफी’ थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button