कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

जनपद सदस्यों ने मंत्री से की मुलाकात, रखी विकास के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपए की मांग

कोरबा, 24 नवम्बर। जनपद सदस्य संघ जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर जनपद सदस्यों के क्षेत्रीय विकास के लिए जिला खनिज न्यास मद से प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मांग की। इस संबंध में संघ की ओर से मंत्री को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि जनपद सदस्य अपने क्षेत्र की तीन से पांच ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में जनपद विकास निधि से मिलने वाली राशि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए जनपद सदस्यों के क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास मद से प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही जिले में गठित जिला खनिज न्यास की शासी परिषद समिति की बैठकों में जनपद सदस्य संघ द्वारा चयनित प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग उठाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ का कहना है कि जनपद सदस्यों की भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से सामने रखा जा सकेगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इन मांगों को लेकर पूर्व में जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया गया था, लेकिन अपेक्षित पहल नहीं होने पर अब मंत्री से हस्तक्षेप कर जिला कलेक्टर को आवश्यक अनुशंसा एवं निर्देश देने का आग्रह किया गया है। जनपद सदस्य संघ ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जनपद क्षेत्रों के विकास को गति दी जाएगी।

  IPS अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज आईजी का पदभार संभाला

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button