कोरबाछत्तीसगढ़तबादलाराजकाज

खनिज विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरीः पीके नायक और राकेश वर्मा की विदाई, राहुल गुलाटी संभालेंगे कोरबा की कमान

कोरबा, 3 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के बीच कोरबा जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है। खनिज उप संचालक पीके नायक और सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा का तबादला कर दिया गया है। वहीं राहुल गुलाटी को कोरबा का नया खनिज अधिकारी बनाया गया है।

कोयला, बॉक्साइट और अन्य खनिज संपदाओं के लिहाज से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले कोरबा के खनिज विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। अब राहुल गुलाटी के सामने जिले में खनिज राजस्व की निगरानी, अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। पीके नायक और राकेश वर्मा को नई पदस्थापना कहां मिली है, यह भी तबादला सूची में स्पष्ट होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button