Good NewsIAS/IPSKORBAअच्छी ख़बर

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखनलाल

कोरबा (बालकोनगर) 23 नवंबर, 2026। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने दैहानपारा सहित क्षेत्र में लगभग 400 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

कंपनी के निर्माण परियोजना के अंतर्गत यह कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क बेहतर संपर्क, सुगम आवाजाही और क्षेत्र के लोगों की दैनिक गतिविधियों को सहज बनाने में सहायक होगी। इस निर्माण कार्य से स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में सुधार के साथ लोगों के जीवन में सुविधा और सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाओं की सराहना करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको आसपास के क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहा है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ कंपनी स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए सार्थक पहल कर रही है। कंपनी द्वारा सामुदायिक भवन, सड़क, पुल और नाली निर्माण जैसे आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दैहानपारा में सड़क निर्माण जैसी पहल स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। बालको सामुदायिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

  Bilaspur news:– दो बच्चों की कुलर से चिपकने पर हुई मौत,माहौल हुआ गमगीन

क्षेत्र में सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बालको निरंतर प्रयासरत है। पिछले चार वर्षों में कंपनी ने 45 समुदाय में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण एवं विकास किया है, जिनमें सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, सामुदायिक शौचालय, सड़क, पुल और नाली अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में मदद मिल रही है। आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण के माध्यम से बालको आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में योगदान दे रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button