🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अजब-गजबछत्तीसगढ़

कलेक्टर के द्वारा कर्मचारियों को उठक बैठक लगवाने से कर्मचारी फेडरेशन नाराज, सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन,कलेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग

कर्मचारियों को देर से ऑफिस आने पर कान पकड़ कर कबीरधाम कलेक्टर ने माफी मंगवाई थी। जिस पर प्रदेश भर के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने विरोध का ऐलान करते हुए हर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन की बात कही हैं। इस दौरान कलेक्टर पर कार्यवाही के लिए मांग की जाएगी।

Advertisement Carousel

Raipur रायपुर। कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा देर से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को कान पड़कर माफी मंगवाने का मुद्दा तुल पकड़ते जा रहा है। कलेक्टर के कृत्य से नाराज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा पूरे प्रदेश में 7 जुलाई को कबीरधाम कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। फेडरेशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पिछले दिनों कार्यालय खुलने के समय सरकारी कार्यालय और संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया था। इस क्रम में वह सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यालय के मेन गेट पर कलेक्टर हाजिरी रजिस्टर लेकर खड़े हो गए और देर से आने वाले कर्मचारियों को गेट पर ही रोक दिया। यहां उन्होंने कर्मचारियों को कान पड़कर माफी मंगवाई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने देर से कार्यालय पहुंचने वाले 42 कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया था।

  तहसील कार्यालय से एक लाख रिश्वत लेते आरआई गिरफ्तार<br>

कर्मचारियों से कान पकड़वाने का वीडियो वायरल होते ही पूरे प्रदेश में कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस मामले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता जीआर चंद्रा और प्रदेश संगठन मंत्री रोहित तिवारी ने बयान कर्मचारी ऑफिस में देर से पहुंचे थे। वायरल वीडियो में भी कर्मचारी रेनकोट से बारिश से तरबतर दिखाई दे रहे है। ऐसे में जिला पंचायत परिसर में कान पकड़ कर उठक बैठक करवाना अमानवीय,अशोभनीय और गरिमा के विपरीत है।

फेडरेशन के संगठन मंत्री रोहित तिवारी ने कहा कि कलेक्टर चाहते तो शो कॉज नोटिस के अलावा एक दिन के वेतन काटने की कार्यवाही भी कर सकते थे। पर कलेक्टर ने नियमो के विपरीत कार्यवाही की है। जिसके चलते फेडरेशन के सभी 140 संगठन कल 7 जुलाई सोमवार को सभी जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश के बाद प्रदर्शन कर कबीरधाम कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन पर कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय में सीएम, राजस्व मंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button