आयोजनकोरबाखेलखेल-खिलाड़ीप्रेरणाराजकाजसंगठन

कटघोरा में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

कोरबा, 24 नवम्बर। विकासखंड कटघोरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23.11.2026 को किया गया जिसमें खो-खो, कबड्डी,संकली लंगडी दौड़, रस्सी खींच गिल्ली डंडा, विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया था जिसमें पिछड़े आदिवासी क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राल संकुल- डोंगरी, विकासखंड कटघोरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा बच्चों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिए एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर विकासखंड एवं अपने जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया द्यविकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु टेकाम एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरि कृष्णा नायक के द्वारा आशीर्वाद प्रदान करते हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया । अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के प्रधान पाठक शिव कुमार साहू के मार्गदर्शन में खेलते हुए 9 से 14 वर्ष के बालिका वर्ग में खो खो एवं कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजयी हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में कुमारी अदिति सुहानी बेबी सानिया नंदिनी निधि अंजुला लगन कुंवर सृष्टि गरिमा वंश कुमार अरुण कुमार चंद्रपाल निखिल रोहित सोहेल पियूष आयुष विक्रम कृतिका आराधना इशिका वर्षा अदिति आरूषी शर्मा शालिनी अवनी कुंती दुर्गेश्वरी इन सभी छात्राओं ने विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया द्यग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन कंवर, जनप्रतिनिधि अर्जुन सिंह कंवर, श्याम लाल यादव एवं अन्य ग्राम के सभी गणमान्य नागरिकों ने सभी बच्चों का विजयी स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया एवं शाला परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं कृपाल सिंह पैकरा मोहम्मद आदिल श्रीमती आशीष कंवर श्रीमती सुरेखा श्रीवास श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी, गणेश राम चौहान श्रीमती सलिल कंवर , कपिल दास ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना हेतु आशीष प्रदान करते हुए जिला स्तरीय प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम बधाई देते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया गया।

  नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button