कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षा

आयुक्त ने मोटर सायकल से शहर भ्रमण कर किया सफाई कार्यो का निरीक्षण

( सफाई कर्मियों से की मुलाकात, बिना रूकावट के करें सफाई का कार्य, वेतन भुगतान में नहीं होगा व्यवधान )

कोरबा 19 नवम्बर 2026 – आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज मोटर सायकल पर सवार होकर कोरबा शहर के विभिन्न जोन कोरबा जोन, रविशंकर नगर जोन व कोसाबाड़ी तथा टीपीनगर जोन का सघन दौरा कर साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, उन्होने स्थल पर कार्य कर रहे सफाई कामगारों से चर्चा की तथा उनसे बिना किसी रूकावट के नियमित रूप से सफाई कार्य जारी रखने को कहा। उन्होने कामगारों से कहा कि वे अपना कार्य नियमित रूप से जारी रखें, उनके वेतन के भुगतान में कोई अवरोध नही आयेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज निगम के अधिकारियों की टीम के साथ मोटर सायकल पर  सवार होकर निगम के कोरबा जोन, रविशंकर नगर जोन, कोसबाड़ी व टीपीनगर जोन के विभिन्न मुख्य मार्गो, संपर्क सड़कों, आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों का अधिकारियों की टीम के साथ सघन दौरा कर शहर की  स्वच्छता व सफाई कार्यो का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने रविशंकर नगर जोन में स्थल पर सफाई का कार्य कर रहे सफाई कामगारों से मुलाकात की, उनके कार्यो के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि निगम द्वारा ठेकेदार केारबा ग्रीन नर्सरी का सफाई ठेका निरस्त किया गया है, इससे सफाई कार्य मंे संलग्न कामगारों के कार्य व उनके वेतन भुगतान में किसी प्रकार की समस्या नहीं है, अतः वे नियमित रूप से पूर्व की भांति सफाई का कार्य करते रहे, उनके वेतन राशि का भुगतान निगम द्वारा किया जायेगा। आयुक्त श्री पाण्डेय ने नवनियुक्त एजेंसी श्री सुशील कुमार शुक्ला को सफाई कर्मियों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें पारदर्शी वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान के साथ ही निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  Janjgir news:–बड़ा धमाका! चांपा की प्रकाश इंडस्ट्रीज में बॉयलर फटने से मचा हड़कंप – 13 झुलसे, प्रबंधन के खिलाफ FIR, गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया हैदराबाद

सफाई के साथ कचरे का तत्काल उठाव भी करें –  आयुक्त श्री पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के सफाई कार्यो का निरीक्षण करते हुये स्वच्छता निरीक्षकों व अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये कि सफाई कार्य के दौरान उत्सर्जित कचरे का स्थल से तुरंत उठाव परिवहन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कार्य के दौरान उत्सर्जित कचरा स्थल पर ज्यादा समय तक डम्प न रहे, उसे वहॉं से तत्काल उठा लिया जाए। उन्होने कहा कि कचरा परिवहन के दौरान वाहन की ट्राली को अनिवार्य रूप से ठके तथा खुले रूप से कचरा परिवहन न करें।
सड़क, नाली मंे न डालें कचरा – भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने समस्त आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वे शहर की स्वच्छता में सहयोग दें तथा सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री, कैरीबैग, डिस्पोजल का उपयोग न करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, कोरबा शहर को सुंदर शहर बनाने, इसे साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button