🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराजकाज🏙️ राज्य व शहर

अंबिकापुर की वायरल सड़क का CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश

रायपुर, 14 सितंबर 2026। अंबिकापुर के खरसिया चौक की बदहाल सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर चर्चा कर सड़क की स्थिति की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान निर्माणाधीन या क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सड़क को तत्काल चलने योग्य बनाने के साथ जल निकासी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वायरल वीडियो पर CM की सीधी नजर

खरसिया चौक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और खराब स्थिति को लेकर सामने आए वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने कलेक्टर को मौके का निरीक्षण कर गड्ढों की भराई, सड़क का समतलीकरण और जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस और यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी कलेक्टरों को सड़क व्यवस्था की निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जरूरत पड़ने पर स्वयं मौके पर जाकर स्थिति देखें और संबंधित विभागों व निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय कर सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखें।

गड्ढे, जलभराव और कटाव पर तुरंत कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने, जलभराव, निर्माण कार्य या पुल-पुलिया के आसपास कटाव के कारण दुर्घटना की आशंका होने पर तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  नशे के विरुद्ध कार्रवाई, एक आरोपी 1200 नग प्रतिबंधित दवा जब्त

मानसून में भी सड़क रहे चलने योग्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क का स्थायी निर्माण या मरम्मत मौसम के कारण प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़े। मानसून के दौरान गड्ढों की भराई, समतलीकरण और जल निकासी जैसे अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं, ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित बना रहे।

विभाग कोई भी हो, जिम्मेदारी प्रशासन की

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय या किसी अन्य निर्माण एजेंसी से संबंधित हो, जिला प्रशासन को संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा। अधिक यातायात दबाव वाली सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों की नियमित समीक्षा भी की जाए।

बारिश के बाद निर्माण कार्यों में आएगी तेजी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के काम में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण एवं स्थायी मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने सड़क निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया, ताकि निर्माण के कारण नागरिकों को लंबे समय तक असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश : बारिश हो या निर्माण कार्य, आम नागरिकों के सुरक्षित और सुगम आवागमन से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button