आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत में 15,000 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

कोरबा 18 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण मरकाम, श्रीमती कमला किंडो, ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सरपंच श्री चतुर्भुवन सहित राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बड़ी संख्या में दीदियां एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात जनपद पंचायत परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए और अंत में एकलव्य स्कूल परिसर में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्षा होने के बावजूद कार्यक्रम को लेकर जनपदवासियों में भारी उत्साह देखा गया। जनपद पंचायत द्वारा आज कुल 15,000 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरे परिसर में उत्सव एवं जनभागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, जनकल्याण एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की दीदियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की दीदियों एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button