🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मामूली विवाद पर दो लोगों की हत्या, 6 आरोपी हिरासत में

रायपुर । राजधानी के चंगोराभांटा इलाके में सोमवार देर रात लड़कों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो हो गया। इस दौरान लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि, दोनों पक्ष के लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां के साकेत विहार चंगोराभांटा इलाके में देर रात 6-7 लड़के आग ताप रहे थे। वहीं पर पास के ही मैदान में उसी मोहल्ले के कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले भी बैठे हुए थे। वहीं कुछ लड़के शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़कों का ग्रुप कृष्णा और सचिन से गाली गलौज पर उतारू हो गए।

 

 

 

विवाद इतना बढ़ा की लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों पर पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कृष्णा यादव और सचिन बडोले डी.डी.नगर के रहने वाले थे। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाले 06 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button