✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsTransferउत्तरप्रदेशबड़ी ख़बर

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद सहित दो लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

प्रयागराज/झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने बड़े भाई अली अहमद, जो झांसी जेल में बंद है, उससे मिलने जा रहा था। दुर्घटना में उसके एक दोस्त की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पांच युवक कार से झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते झांसी जा रहे थे। पूंछ थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार के बीच सड़क पर अचानक जानवर का आ जाना बताया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button