✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

स्व. पंडित धर्मदत्त पाण्डेय की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पौधारोपण और मेधावी छात्रों का सम्मान”

जांजगीर-चांपा। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, न्याय पंचायत नैला के पूर्व उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत सिवनी (नैला) के प्रथम निर्वाचित सरपंच स्व. पंडित धर्मदत्त पाण्डेय की 62वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा, पौधारोपण और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का आयोजन स्व. धर्मदत्त पाण्डेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी (नैला) में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल ने कहा कि स्व. धर्मदत्त पाण्डेय न्यायप्रिय, निष्पक्ष और जनसेवक थे। वे गरीब-अमीर, जात-पात में कभी भेदभाव नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि सिवनी आज ‘गौरव ग्राम’ कहलाता है, जो उनके संस्कारों और योगदान का परिणाम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अध्यक्षता करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि जनता का सतत स्नेह और सम्मान ही पाण्डेय परिवार का संबल और धरोहर है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू ने कहा कि पूर्वजों के कार्यों को याद रखना हमारी संस्कृति का हिस्सा है और वही लोग इतिहास में अमर होते हैं, जिन्होंने समाजहित में अपना तन-मन-धन न्यौछावर किया हो। उन्होंने स्व. पाण्डेय की जीवन यात्रा को पुस्तक के रूप में संकलित करने का सुझाव दिया।

  मुख्यमंत्री साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन

कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रमेश पैगवार ने कहा कि स्व. पाण्डेय ने भले ही 55 वर्ष का जीवन जिया, लेकिन 62 वर्षों से क्षेत्र के लोग उन्हें निरंतर याद कर रहे हैं, यह उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

कार्यक्रम का संचालन शाला विकास समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन स्व. पाण्डेय के प्रपौत्र इंजी. रवि पाण्डेय ने किया।

सभा से पूर्व अतिथियों ने पौधारोपण किया, जबकि अमृतलाल यादव और बिहारी बरेठ के भजन गायन ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इंजी. रवि पाण्डेय ने ग्राम के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह और ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें –

सूरज बरेठ (कक्षा 12वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, 79.49%) वर्षा लाठिया (कक्षा 10वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, 92%) तान्या राठौर (कक्षा 12वीं, विद्या निकेतन, 83%) ओम पाण्डेय (कक्षा 10वीं, विद्या निकेतन, 93%)

कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, पूर्व सरपंच सनत पाण्डेय, नगर पालिका नैला-जांजगीर के उपाध्यक्ष मोहन यादव, पत्रकार पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button