लंबे समय से हड़ताल पर रहने वाले आखिरकार पटवारियों ने हड़ताल खत्म किया….

बिलासपुर रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा

बिलासपुर । लंबे समय से हड़ताल पर रहने वाले पटवारियों का हड़ताल खत्म हुआ।बता दे कि पटवारियों ने ऑनलाइन और नेट भत्ता की मांग को लेकर ऑनलाइन कार्यों के खिलाफ हड़ताल पर रहे। पटवारी 16 दिसंबर से लेकर शुक्रवार 24 जनवरी तक हड़ताल पर रहे। पटवारियों का कहना था कि जब तक ऑनलाइन कार्यों के लिए भत्ता नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल।जारी रहेगा।पटवारियों ने हर सोमवार को काला कपड़ा और बाकी दिन काला फीता लगाकर काम कर रहे थे। लेकिन ऑनलाइन कार्यों का विरोध जारी रखा था।यही कारण था कि काम भी प्रभावित हो रहा था।लेकिन अब पटवारी पहले की तरह काम करेंगे।इससे आमजनों को होने वाली समस्या अब नहीं होगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्र बता रहे है कि राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव ने रायपुर जाकर हड़ताल के संबंध में उच्च अफसरों से बात की थी जिसमें बात नहीं बनी थी उल्टा राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का तबादला कर दिया था। जिसकी चर्चा भी प्रदेश भर में जोरो से है।फिलहाल तो राजस्व पटवारी संघ ने खुद हड़ताल को स्थगित कर दिया है।जिसमें उन्होंने चुनाव में होने वाले आम जनो की समस्याओं को बताया है।

Live Cricket Info