🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद, 2 घायल

रायपुर-  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादी छापामारों के बीच जोरदार लड़ाई जारी है।

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती गंगालूर थाना इलाके के जंगल में गुरुवार की सुबह 7 बजे से संदिग्ध माओवादियों और पुलिस के बीच फायरिंग जारी है। इसमें 26 संदिग्ध माओवादी मारे गए है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। गोलीबारी में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। इलाके में माओवादियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरी और कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में डीआरजी-बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक 4 संदिग्ध माओवादी मारे गए हैं। उनके शवों के साथ ही ऑटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी भी फायरिंग जारी है। माओवादियों की तलाश में सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अफसरों ने अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

बड़े माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना पर अबूझमाड़ में ऑपरेशन पर निकले डीआरजी और एसटीएफ जवानों को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर निशाना बनाया। यह धमाका सुबह 3 बजे हुआ। एक जवान और एक पुलिस अधिकारी के आंखों में धूल मिट्टी जाने के कारण उनको बेहतर उपचार के लिए तुरंत ऑपरेशन एऱिया से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। इलाके में माओवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

  ‘छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश का किया जाएगा पालन’, पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा राज्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button