छत्तीसगढ़

स्वीपर बौखलाया, सिविल लाइन में पानी सप्लाई का तार काटा, ख़ुशामदख़ोर सीएमएचओ के घर चापलूस ने ट्रांजिट हॉस्टल से दिया पानी 

 

सिविल लाइन के बाक़ी घरों में नहीं आया पानी, आवश्यक सेवा को बहाल कराने में नाकाम सीएमएचओ 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

धमतरी। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ स्वीपर खबर छापे जाने से बौखला गया है। उसने सीएमएचओ को एक लिखित पत्र दिया है जिसमें सर्वसम्मति से अलग अलग वसूली करने के खेल को सही ठहराया है। इसके साथ ही खबर छापे जाने से बौखलाए स्वीपर ने अपने घरपर लगे बोर का तार काट दिया।

 

सबसे शर्मनाक बात यह है कि सीएमएचओ ने आवश्यक सेवा पानी सप्लाई की बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हालाँकि सीएमएचओ कार्यकाल में गिरोह बनाकर क़ब्ज़ा जमाने वाले चंद चापलूसों ने शनिवार को सीएमएचओ ऑफिस के सभा कक्ष में एक मीटिंग ज़रूर बुलाई है।

 

ज़िला प्रशासन भी सीएमएचओ कार्यालय में चल रहे इस तमाशे से अनजान बना हुआ है। जल जगार वाली मोहतरमा के पास भी पानी की सप्लाई शुरू कराने कोई स्थायी विकल्प पर काम नहीं हो रहा है।

 

सिविल लाइन में पेयजल आपूर्ति बंद किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने स्वीपर को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की मजबूरी को हथियार बनाने वाला स्वीपर सीएमएचओ की तीमारदारी में जुटा हुआ है।

  Bilaspur Cultural News:–बेलतरा महोत्सव का भव्य आगाज़, संस्कृति मंत्री बोले—छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सरकार प्रतिबद्ध

 

दूसरे लोगों पर पानी की बर्बादी का आरोप लगाने वाला स्वीपर ख़ुद पाइप से पानी डालकर सीएमएचओ का आँगन साफ़ करता है। और अपनी मोटर साइकिल भी चमकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button