🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षा

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। जलाशय में पानी की आवक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button