🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

// सफलता की कहानी//- महतारी वंदन योजना बनी संबलः बूँदकुंवर को हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से मिल रहा सहारा

कोरबा, 06 मार्च 2026 / कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले एक हजार रुपये से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

पति के निधन के बाद बूँदकुंवर ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने जीवन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाया। वह अपने बेटे और बहू के साथ सादगीपूर्ण जीवन जी रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कई बार चुनौती बन जाता था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बूँदकुंवर बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। कभी दवा लेने में, तो कभी घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है।

वे कहती हैं, हर महीने मिलने वाली यह राशि मेरे लिए बहुत मददगार है। इससे मुझे अपनी जरूरतों के लिए किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।

  कार्यकर्ताओं के समर्पण को रेखांकित करेगा अटल स्मृति भवनः सीएम विष्णुदेव साय

बूँदकुंवर के जीवन में सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर बनवाया है, जिससे अब उनके सिर पर सुरक्षित छत है। वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके दैनिक जीवन में अतिरिक्त सहारा प्रदान कर रही है।

आज बूँदकुंवर अपने बेटे-बहू के साथ गांव में संतोषपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। वह कहती हैं कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button