कार्यकर्ताओं के समर्पण को रेखांकित करेगा अटल स्मृति भवनः सीएम विष्णुदेव साय

डेढ़ साल में पूरा होना है प्रोजेक्टः गोपाल मोदी

Advertisement Carousel

कोरबा 2 फरवरी। रजगामार रोड में रिसदी के पास भारतीय जनता पार्टी के नए विशाल कार्यालय भवन का भूमिपूजन और शिलान्याास आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूजा अर्चना करने के साथ मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन किया व शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन प्रभारी जामबाल, पवन साय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यालय अटल स्मृति भवन के नाम से तैयार हो रहा है। हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की इच्छाशक्ति से न केवल निर्णय लिया गया बल्कि इसे क्रियान्वित भी किया जाना है। सबसे बड़ी बात यह है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के अंशदान से यह आकार लेगा। इसके साथ ही लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के समर्पण को रेखांकित भी करेगा। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि छत्तीसगढ़ में यह भवन काफी विशाल होगा और सर्वसुविधाओं से युक्त होगा। संगठन के विस्तार के साथ कार्यक्रमों की अधिकता के लिए नया भवन जरूरी हो गया है। इसके बन जाने से कार्यों को करने में आसानी होगी। उन्होंने अटल स्मृति भवन निर्माण के संकल्प के लिए कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि आपका यह काम सफल भी होगा। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संक्षिप्त संबोधित किया।

  HTPP की राखड़ पाइपलाइन फटी, लाखों गैलन राखड़युक्त पानी बहने का दावा; नदी-नालों के प्रदूषण का खतरा

जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि अटल स्मृति भवन के निर्माण के पीछे कई चीजें ध्यान में रही है। इस स्थान पर नया कार्यालय बनने से बड़े कार्यक्रम करने आसान होंगे। पार्किंग की समस्या भी नहीं होगी। अधिकतम डेढ़ साल में नया कार्यालय बन जाए, यह प्राथमिकता होगी। चूंकि भाजपा परिवार के स्तर पर यह काम होना है इसलिए इसमें लागत का कोई मसला नहीं है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।