🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनछत्तीसगढ़जांजगीरपॉवर सेक्टरप्रेरणाव्यक्तित्वसंगठन

स्तुति महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव,  अनुराधा खैरवार चुनी गईं सावन क्वींन

जांजगीर 18 अगस्त  2026-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय काॅलोनी पैरी विहार में स्तुति महिला मंडल (जूनियर क्लब) के पदाधिकारियों एवं सदस्याओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ सावन तीज उत्सव मनाया गया। स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रितु रेड्डी की अगुवाई में सदस्याओं ने सावन तीज उत्सव मनाया।

Advertisement Carousel

सावन क्वीन का खिताब अनुराधा खैरवार ने जीता। इस तीज उत्सव में विविध स्पर्धाएं रखी गईं थी। इनमें साड़ी ड्रेपिंग में पूजा रानी देवांगन विजेता बनी और सलाद डेकोरेशन में आरती निषाद ने जीत दर्ज। तीन प्रतियोगिताएं हेयर स्टाइल, फ्लावर रंगोली और मटका डेकोरेशन में अनुराधा खैरवार ने जीत दर्ज की। प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी महिला मंडल की अध्यक्ष के हाथों सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की सचिव सीमा देवांगन, क्रीड़ा सचिव अनुराधा खैरवार, सदस्य पूजा रानी देवांगन, मीरा सिंह, आरती सिंह, सुनीता मरकाम, आरती निषाद, सरोजिनी साहू और मनीषा मिरे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button