कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाव्यक्तित्वशिक्षासमीक्षा

विद्यार्थियो को बिजली उत्पादन संयंत्रों का कराया भ्रमण

कोरबा, 6 अक्टूबर। लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर के कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्ववर्ती लैंको पावर और अब केपीएल प्रोजेक्ट पताढ़ी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली और बिजली उत्पादन की व्यवहारिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्लांट के विभिन्न विभागों का दौरा किया। प्लांट के अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों ने बच्चों को कोल हैंडलिंग प्लांट, बाइलर, टरबाइन और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों ने बेहद उत्सुकता के साथ यह सीखा कि कैसे कोयले और पानी के उपयोग से भारी मात्रा में बिजली का उत्पादन किया जाता है और उसे ग्रिड तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाए जा रहे आधुनिक उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लायंस क्लब अध्यक्ष रविशंकर सिंह, पूर्व चेयरमेन पीएमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल पीएमसीसी, चेयरमेन राजकुमार अग्रवाल, सचिवसंतोष खरे, कोषाध्यक्ष अमरेश सिंघानिया एवं प्राचार्य रमेश शर्मा, शिक्षक एम. देवांगन, एसपी तिवारी, श्रीमती रीना ग्वाला, श्रीमती किरण सिंह इस दौरान उपस्थित थे।

  रतनपुर में पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री को बदमाशों ने सरेराह पीटा,वीडियो वायरल. थाने में अपराध दर्ज, 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button