✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पना

ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

कोरबा, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय, कोरबा में आज महाविद्यालय स्तरीय ‘सेवा के रंग’ रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और समावेशी विकास जैसे विषयों पर विकसित भारत की संकल्पना प्रस्तुत की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने रंगोली का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियां युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर देती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. कंवर ने भी विद्यार्थियों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

रंगोली में स्वदेशी, महिला एवं श्रमिक सशक्तीकरण, औद्योगिक और कृषि विकास के संदेश भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश श्रीवास, संयोजक श्रीमती मधु कंवर और समिति के सदस्यों ने सहयोग किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास और रचनात्मकता की सराहना की। महाविद्यालय की रंगोली का चयन 7 अक्टूबर को कोरबा के घंटाघर के पास आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए किया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button