आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणासंगठनसमीक्षासुरक्षा

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी, सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में विशेष कार्यक्रम आयोजित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कक्षा नवमी से द्वादश तक के विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और भावनात्मक स्वास्थ्य का महत्व बताया

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 15 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री, कोरबा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व से परिचित कराना तथा उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.एन. केशरी, नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य एवं डीपीएम श्री पद्माकर शिंदे के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ताराचंद श्रीवास एवं तृप्ति ब्रह्माणी ने कक्षा नवमी से द्वादश तक के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा अपनी भावनाओं को समझने के प्रति जागरूक किया। साथ ही बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है और जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने अतिथियों तथा कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल रहा।

  सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button